उत्तर प्रदेश

Ayodhya News: सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज, अनबन हुई तो ट्रक के सामने फेंका पत्नी को

Ayodhya News: आरोपी पति बिहार का निवासी है उसके ऊपर मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न कि शिकायत पहले से ही दर्ज कराई थी. डीएसपी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो वहां पर पति मौजूद नहीं था. आरोपी पति घूमने के बहाने अपने पत्नी को लेकर नेशनल हाईवे पर गया और जहां पर आरोपी पति ने पत्नी को ट्रक के आगे धक्का दे दिया

अयोध्या में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां हैवान पति ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे धकेल कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने के लिए मौके से फरार हो गया. पुलिस जब घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मृतका आरती को लावारिस अवस्था में मृतक पाया.

पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो पुलिस सकते में आ गई. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति किसी महिला को ट्रक के सामने ढकेल कर जाता हुआ दिखा.जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास तेज किया कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के होटल और लॉज में पता करने पर मृतका की शिनाख्त हो पाई. जब पुलिस ने मृतका के घरवालों से संपर्क किया तो पुलिस के सामने जो मामला आया वह रोंगटे खड़े करने वाला था.

मृतका को उसके ही पति ने ट्रक के आगे धकेल करके हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने की नियत से सुबह 4:30 बजे वह अपनी पत्नी को मॉर्निंग वॉक के बहाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले गया था. दरअसल मृतका और उसके पति में पहले से ही अनबन चल रही थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 8 =