उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: डांसर लड़के को धोखे से बना दिया लड़की, दस लाख रुपये और चार लाख के गहने लेकर हुआ फरार

Gorakhpur News:  गोरखपुर में गोला क्षेत्र में  डॉसर लड़की की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर दिया है। लेकिन उसे समझ में नहीं आ रहा है कि कार्रवाई किन किन आरोप में करे। प्रकरण में जबरिया लिंग परिवर्तन का आरोप है। मुस्लिम द्वारा हिन्दू से शादी करने का मामला है। शादी-शुदा होने के बाद भी धोखा देने का मामला है। गहने लूटने का मामला है। 

मामला कुछ इस तरह है। गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक मुमताज का एक लड़के से प्रेम हो गया। वह लड़की के भेष में डीजे में डांस करता था। एक दिन मुमताज ने कहा कि यहां डांस के एवज में 100-200 रूपये मिलते हैं। दिल्ली चलो, मोटी कमाई होगी। लड़का राजी हो गया। दोनों दिल्ली चले गए।

एक दिन डांसर युवक ने खुद को अस्पताल में पाया। कैसे अस्पताल में पहुंचा । पूछने पर मुमताज ने बताया कि मुझसे तुमसे प्रेम हो गया था। मैने तुम्हारा लिंग परिवर्तन करा दिया है। हम लोग शादी-शुदा जिंदगी गुजारेंगे। युवक से युवती बनी महिला ने विरोध किया तो उसे समझाया कि अब कुछ नहीं हो सकता है।

दिल्ली में कुछ दिन तक रहने के बाद मुमताज उसे लेकर फिर गोरखपुर आ गया। यहां अपने स्वयं ढोलक बाजता था। उससे डांस कराता था। जो भी पैसा मिलता था मुमताज उसे अपने पास ही रख लिया करता था। डांसर के मुताबिक मुमताज कहता था कि मेरी शादी नहीं हुई है। हम दोनों पति-पत्नी के रूप में रहकर रुपये कमाते रहेंगे।

डांसर का आरोप है कि 3 अक्टूबर को मुमताज उसे अपने गांव भरवलिया ले गया। जहां पता चला कि मुमताज की शादी हो गई है । पत्नी और बच्चे भी हैं। डांसर का कहना है कि मुमताज ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। आपरेशन कराकर मुझे लड़की बना दिया। अब हत्या की धमकी दे रहा है।

डांसर का आरोप है कि उस रात वह उसके घर पर ही सो गया । सुबह पता चला कि उसके बैग में रखा दस लाख रुपये और सोने और चांदी के जेवरात जिसकी कीमत चार लाख रुपये है व अन्य सामान लेकर वह पत्नी और बच्चों के साथ भाग गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + nine =