शासन व प्रशासन फर्जी एनकाउंटर करने में लगा है और अपराधी सर चढ़कर बोल रहे हैं
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की एक आपात बैठक पूर्व मन्त्री राजकुमार यादव की अध्यक्षता मे चंदन चौहान के नसीरपुर स्थित फार्म हाउस पर हुई जिसमें व्यापारी अनुज कर्णवाल की हुई हत्या पर रोष प्रकट किया गया तथा मृतक की आत्मा की शांति के लिए २ मिनट का मौन रखा गया
बैठक में व्यापार नेता समाजवादी पार्टी गौरव स्वरूप वह बॉबी त्यागी ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिससे व्यापारियों में रोष पनपा हुआ है पहले ही सरकार में गलत नीतियों की वजह से व्यापार चौपट हो रहे हैं
सपा नेता अब्दुल्ला राणा व मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा है कि शासन व प्रशासन फर्जी एनकाउंटर करने में लगा है
और अपराधी सर चढ़कर बोल रहे हैं भाजपा सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा व सत्यवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट ने कहा है कि तत्काल अपराधी गिरफ्तार हो नहीं तो आगे संघर्ष किया जाएगा
चंदन चौहान ने कहा है कि जिले में एक केंद्रीय मंत्री व दो प्रदेश सरकार के मंत्रियों के रहते हुए व्यापारी पलायन कर रहे हैं जनप्रतिनिधि नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे भाजपा कैराना में झूठे पलायन के मुद्दे पर सरकार में आई थी
अब भाजपा के लोग अपने गिरेबान में झांक के २०२२ में जनता इनको सबक सिखाने का कार्य करेगी
चंदन चौहान ने मृतक परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता के रूप में ५०लाख तत्काल दिए जाएं की मांग की।
मिटिंग मे मुख्य रुप से शमशेर मलिक, अब्बास अली, कामरेड शहजाद राणा , जगपाल सिंह प्रधान , शाहवेज नम्बरदार,निषाद जडोदा , अजीत कश्यप, योगेन्द्र , महकार सिंह, आलम त्यागी,नरेन्द्र प्रजापति, सचिन शर्मा, सुरेश प्रजापति, अनंगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
