पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर की चेकिंग: १६००८ वाहनों का चालान
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान बिना कारण सड़कों पर निकल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है। विभिन्न स्थानों और चौराहों पर चेकिंग की गई।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह व एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने चेकिंग की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जांच कर सीज किया। मुजफ्फरनगर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान वाहन लेकर बाहर निकलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
शहर के अहिल्याबाई चैक, मालवीय चैक, शिवचैक सहित महावीर चैक आदि स्थानों पर वाहन लेकर घूम रहे लोगों की चेकिंग की। इसके साथ ही देहात क्षेत्रों में भी पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग कर बिना वजह घूमने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन भी सीज कर दिए।
इस कार्रवाई के तहत अभी तक २९०५ व्यक्तियों के खिलाफ कोरोना वायरस के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर कुल ६३९ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार १६००८ वाहनों का चालान किया गया। चालान किए गए वाहनों से ३७ लाख ९१ हजार ८०० रुपए का शमन शुल्क वसूला जा चुका है। चेकिंग के दौरान १२५६ वाहनों को अभी तक सीज किया जा चुका है।
