दवा व्यापारियों ने मोरना में मृतक अनुज कर्णवाल के परिवार लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की
मुजफ्फरनगर। दवा व्यापारियों ने मोरना में मृतक अनुज कर्णवाल के परिवार लिए ५० लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।
मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ( रजि ) का एक प्रतिनिधि मण्डल आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मिला और अनुज कर्णवाल स्वामी कर्णवाल मैडिकल स्टोर मोरना के हत्यारो को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करवा कर कडी से कडी सजा दिलवाने की मांग की ।
उन्होंने कहा कि मृतक अनुज कर्णवाल के दो पुत्रियां है जो कि कक्षा ७ एवं कक्षा ११ में पढ़ती है। मृतक के मैडिकल स्टोर का संचालन करके परिवार का पालन पोषण करने वाला घर में कोई नहीं है ।
अतः दोनों बेटियों की शिक्षा एवं पालन पोषण हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष कम से कम २५-२५ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संयोजक प्रमोद मित्तल, चौयरमैन श्रीमोहन तायल, अध्यक्ष सुभाष चौहान, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, संगठन मंत्री राजेश जुनेजा, डॉ आरके गुप्ता , दिव्य प्रताप सोलंकी सदस्य उद्योग बन्धु समिति (उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड ), सचिन त्यागी , सर्व ब्राहमण महासभा अध्यक्ष , अमित वत्स , सुबोध जैन , मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।
