उत्तर प्रदेश

सरकार को यूपी की जनता को बुरे हालात में छोड़ने के बजाय जन कल्याणकारी कदम उठाने चाहि: प्रियंका गांधी

 प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिये उन्होंने योगी सरकार को कई सलाह दी हैं। प्रियंका गांधी ने लिखा कि योगी सरकार को यूपी की जनता को बुरे हालात में छोड़ने के बजाय जन कल्याणकारी कदम उठाने चाहिए।

दरअसल, प्रदेश में कोरोना संकट के बीच लोगों की बिगड़ी स्थिति और आर्थिक हालातों को सुधारने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जन सहयोग और राहत के लिए सीएम योगी को पत्र लिखकर कई सुझाव दिए।

इसमें उन्होंने इलाज के लिए कर्जदार हो रहे प्रदेश वासियों को राहत देने के लिए मुआवजा देने की सलाह दी। इसके अलावा मंहगाई और बिजली की दरों को बढ़ने से रोकने की भी सलाह दी।

प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जनसाधारण को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, इसलिए महामारी के दौर में व्यवस्था की तैयारियों के चलते जनता को असहनीय पीड़ा उठानी पड़ी। अप्रैल-मई में मची हाहाकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की कोई प्लानिंग नहीं थी।

कई सारे अनावश्यक नियम और लालफीताशाही लोगों के लिए मुश्किलों का पहाड़ लेकर आए। महामारी ने एक तरफ हजारों लाखों लोगों को हमसे छीना है। वहीं दूसरी तरफ रोजी-रोटी व्यापार और काम धंधे के सामने भारी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। उनकी कमाई के साधन कम हुए हैं। महंगाई बढ़ी है।

इसमें खासतौर से मध्यम वर्ग को मुश्किलों में डाल दिया है। ईमानदारी और मेहनत से खाने कमाने वाले लोगों को इन मुश्किल हालातों में उनके हाल पर छोड़ देने के बजाय जरूरत है कि सरकार आगे बढ़कर कुछ जन जन कल्याणकारी कदम उठाए, जिससे लोगों को परेशानियों से थोड़ी राहत मिल सके। उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी नीतियों में करुणा, हमदर्दी और मदद देने की जरूरत है।

 सुझाव

  • महामारी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा निजी क्षेत्र अस्पतालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई और कई गैर सरकारी अस्पतालों में जनसेवा की उम्दा और इमानदार मिसाल पेश की है। मगर पूरे प्रदेश में निजी अस्पतालों द्वारा आम जनता से इलाज के लिए मोटी रकम वसूलने की शिकायतें भी आ रही है। अपने मरीजों के लिए परेशान लोग भारी भरकम बिल चुकाने के लिए कर्ज ले रहे हैं। जैसे तैसे करके पैसा जुटा रहे हैं।
  • आपसे निवेदन है कि निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर इलाज के लिए उचित मूल्य आधारित किया जाए, जिससे न तो अस्पतालों को नुकसान हो और ना ही आम जनता के शोषण की गुंजाइश हो। जिन लोगों से जरूरत से ज्यादा पैसा वसूला गया है, उनको मुआवजा देने की व्यवस्था करें।
  • बढ़ती महंगाई के चलते आम लोगों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं और आवश्यक चीजों को खरीदना भी मुश्किल हो रहा है। खाद्य तेल सब्जियां फल और घरेलू इस्तेमाल की चीजें बहुत तेजी से महंगाई की चपेट में आ गई हैं। प्रदेश में महंगाई पर नियंत्रण के लिए और वस्तुओं का दाम बांधने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि बंदी के समय लोगों को घर चलाने में दिक्कत ना हो।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रियंका गांधी ने सलाह दी कि जनता बिजली के बढ़े दामों से पहले ही बहुत परेसान है, अब उन्हें राहत मिली चाहिए लेकिन एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाए जाने की खबरें आ रही हैं। कृपया बिजली के दाम में बढ़ोतरी ना करें। हर महीने बिल जमा करने का दबाव है।
  • स्कूलों के सामने भी अपने शिक्षकों को वेतन देने का संकट है। वहीं स्कूल भले ही बंद हैं लेकिन अभिभावकों पर फीस देने का दबाव है। स्कूल के प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर स्कूलों को आर्थिक मदद देने की व्यवस्था बनाई जाए, ताकि स्कूलों, अभिभावकों की परेशानी कम हो सके और स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों की भी मदद हो सके।
  • बंदी की मार झेल रहे प्रदेश को व्यापारियों को राहत देने के लिए एक खाका तैयार किया जाए, जिसके जरीए उन्हे करों और शुल्कों में थोड़ी राहत दी जा सके। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =