Lucknow पुलिस के आदेशों से 21 की गोरखपुर व 22 की अयोध्या यात्रा निरस्त: Amitabh Thakur
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने एलान किया था। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि योगी आदित्यनाथ के और लोकतांत्रिक कार्यों को देखते हुए वह उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे।
21 को गोरखपुर, 22 को अयोध्या pic.twitter.com/6vNOuwC1M0
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 20, 2021
इस बारे में अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट करते हुए बताया कि पुलिस ने उन्हें गोरखपुर जाने से रोक दिया। फिलहाल अभी उनकी बातचीत चल रही है।
पुलिस घेराबंदी शुरू गोमतीनगर सीओ ने गोरखपुर जाने से मना किया, बातचीत जारी
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 21, 2021
अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तार को लेकर पुलिस ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। केवल उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है। वहां उनके जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।
4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर co ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है। जाने देने से बहुत डर रहे है pic.twitter.com/THGOQWT3w0
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 21, 2021
Lucknow पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह बात कहते हुए ऐलान किया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस किसी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेंगे तो वह उनके खिलाफ ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान तमाम तरह के अलोकतांत्रिक, विभेदकारी, दमनकारी और उत्पीड़नात्मक कार्य किए हैं और इसी के लिए नीतियां बनायी गयीं हैं।
विनयपूर्वक खेद प्रकट कर रहा हूँ कि पुलिस के आदेशों से 21 की गोरखपुर व 22 की अयोध्या यात्रा निरस्त. मेरे प्रति "वर्ग विशेष, महिलाओं में भारी आक्रोश है! हाउस अरेस्ट. जल्द फिर कार्यक्रम बनाऊंगा. साथियों से ह्रदय से क्षमायाचना. योगीजी एक अदने आदमी से इतना डर ? यह डर हमारी जीत है. pic.twitter.com/9aMcqqlpQB
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 21, 2021