उत्तर प्रदेश

शहर गौशाला को १९ लाख रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का सम्मान किया

मुजफ्फरनगर। शहर गौशाला मुजफ्फरनगर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया वही वैश्य समाज और शहर गौशाला समिति के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयासों से शहर गौशाला को १९ लाख रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत कराने पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल का फूलमालाएं पहनाकर व शॉल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया

 गौशाला समिति के अध्यक्ष आशुतोष स्वरूप बंसल व कृष्णगोपाल मित्तल ओर कार्यकारिणी समिति ने मंत्री को गौरत्न के नाम की उपाधि देकर सम्मानित किया

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने क़ई योजनाओं में शहर गौशाला के लिए सहयोग देने के लिए आग्रह किया और कहा कि जल्द ही शहर गौशाला के लिए अलग से एक जमीन नदी किनारे प्रसासन से बात करके सड़को पर घूम रहे आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाने को शहर गोशाला के लिए आवंटित कर दी जाएगी

मंत्री ने पूरी गौशाला का घूम घूम कर निरीक्षण किया

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष स्वरूप बंसल, सचिव विपिन सिंगल, उपाध्यक्ष सुगनचंद जैन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार महेंद्र, कृष्णगोपाल मित्तल,शंकर स्वरूप बंसल, श्रीमोहन तायल सदस्य विकास प्राधिकरण सपा नेता पवन बंसल, अशोक अग्रवाल, अनिल लोहिया, जनार्दन स्वरूप, प्रवीण मित्तल सभासद

दीपक गोयल पूर्व सभासद , तिलोकचंद लोहे वाले अनिल तायल, रोहित तायल सभासद, बॉबी गोयल सभासद, रोहित जेन,अनिल सांजक, राजीव शर्मा सभासद,मनोज वर्मा, सभासद, बिजेंद्र पाल सभासद, अरविंद धनगर सभासद, नरेश गर्ग रथेड़ी आदि गौशाला से जुड़े हुए सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =