Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Ch. Charan Singh को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार- जगदीश बालियान

सुमन विहार जाट कालोनी मे जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई, बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने की तथा संचालन महासचिव संतोष कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

बैठक में सभी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान-मजदूरो के मसीहा Ch. Charan Singh को सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह बहुत ही ईमानदार, कर्मठ एवं निष्ठावान राजनीतिक एवं सामाजिक मूल्यों का पालन करने वाले आदर्श मूर्त थे।

Ch. Charan Singh ने जीवन पर्यन्त किसानो, मजदूरों, दलितों एवं पिछडों के कल्याण के लिए अथक एवं अभूतपूर्व कार्य किए।देश का किसान मजदूर, दलित शोक्षित-पिछडा वर्ग के लिए किए गए कार्यो के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। चौ. चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न से सम्मानित करना हर किसान, मजदूर, नौजवान का सम्मान है।

पूर्व प्रधानमंत्री Ch. Charan Singhको भारत रत्न से सम्मानित करने पर जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर भारत सरकार एवं देश के मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करती है। बैठक मे जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव संतोष कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी मुन्नू, देवेन्द्र सिह अहलावत उपाध्यक्ष, श्याम पाल चेयरमैन उपाध्यक्ष

धर्मवीर मलिक उपाध्यक्ष, डा.नरेश कुमार मलिक, प्रवीण कुमार जावला एडवोकेट, मा.गजेन्द्र पाल सिंह, डा.जीत सिंह तोमर, ओमपाल सिंह आर्य, डा. हरेन्द्र सिंह सिरोही, रणधीर सिंह, जगदीश मलिक, महकार सिंह, मनोज कुमार, युद्धवीर सिंह, सचिन कुमार, संजय तोमर, भोपाल सिंह, प्रवेन्द्र बालियान, अरविन्द मलिक, देशपाल सिंह, प्रकाशवीर प्रधान जी, प्रवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − thirteen =