उत्तर प्रदेश

Maulana Tauqeer के फिर बिगड़े बोल,हिंदुओं की तुलना आतंकवादियों से की

Maulana Tauqeer ने हिंदुओं की तुलना आतंकवादियों से करते हुए कहा कि हमारे कार्यक्रम से वापस जा रहे अमन पसंद युवाओं पर हिंदू आतंकवादियों ने हमला कर दिया। यह पथराव किसने किया, इसकी जांच होनी चाहिए। हम पीटे जा रहे हैं और हम पर ही मुकदमा लिखा जा रहा है। मौलाना ने कहा कि शहर का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें, अन्यथा मैं दोबारा गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूं।

आईएमसी प्रमुख मौलाना Tauqeer Raza Khan ने हल्द्वानी घटना पर कहा कि वहां बुल्डोजर से हमारे मदरसों और मजारों को ढहाया जा रहा है। ऐसे में मुसलमान अब चुप नहीं बैठेगा। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौलाना तौकीर ने कहा कि मैंने तो पहले ही गिरफ्तारी देने के लिए कहा था, लेकिन मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर मौलाना तौकीर ने कहा कि वह हमेशा से भारत रत्न थे।लोकसभा चुनाव से पहले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के नाम पर जयंत चौधरी को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनी जाट और मुस्लिम एकता को तोड़ने के लिए जयंत को अपने पाले में ले जाना चाहते हैं।

शहर के मोहल्ला सौदागरान में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए मौलाना तौकीर ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू करना है तो कर दीजिए। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले हर वो काम करेगी, जो उनके लिए फायदा का सौदा हो। मौलाना यहीं नहीं रुके और कहा कि अगर आप हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहते हैं तो कर दीजिए। हम तो इसका इंतजार कर रहे हैं। इसके क्या नतीजे सामने आएंगे, यह भी आप देख लीजिए। देश में हिंदुत्व के सही हिमायती चारों शंकराचार्य हैं। उनकी नाराजगी और भगवान श्रीराम का इस्तेमाल भी राजनीतिक लाभ के लिए किया गया। मौलाना ने कहा कि ये कुरान और शरीयत में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =