वैश्विक

गुजरात : सुरेंद्रनगर जिले की जेल से पांच कैदी फरार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की जेल से पांच कैदी बुधवार की सुबह फरार हो गए हैं। इनमें से चार हत्या के मामले में आरोपी थे और इनका ट्रायल चल रहा था। वो धरंगधरा की उप-जेल में बंद थे।

धरंगधरा जेल के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र देवधा ने कहा कि उन्होंने बैरक का ताला तोड़ा और जेल की दीवार चढ़कर भाग निकले। 

उन्होंने कहा कि इनमें से चार कैदियों, नानजी देवीपुजक, संतू देवीपुजक, सावजी देवीपुजक और धर्म देवपुजक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है और इनका ट्रायल चल रहा था।

जबकि पांचवे कैदी प्रकाश कुशवाहा पर चोरी का मुकदमा दर्ज था।देवधा ने कहा कि पांचो कैदी किसी तरह से बैरक के ताले तोड़ने में कामयाब रहे और फिर जेल की दीवार कूदकर भाग निकले।

हमने उन्हें दबोचने के लिए टीमें बनाई हैं। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान गुजरात में जेलब्रेक की यह दूसरी घटना है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20818 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =