वैश्विक

नसवाड़ी: दरिंदा बना शिक्षक, साथी टीचर को चाकू से गोद डाला

नसवाड़ी शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक टीचर ने दूसरे टीचर की आज सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ ही, मृतक की पत्नी और बेटी को भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका ए वारदात से फरार हो गया।

फिलहाल मृतक के घायल पत्नी और बेटी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।दरअसल, छोटे उदयपुर जिले नसवाड़ी शहर की रामदेवनगर सोसायटी में लिंडा स्कूल के टीचर मेरामण पीठिया और कोलंबा स्कूल की भारत पीठिया एक-दूसरे के आमने-सामने रहते हैं।

भरत शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चाकू लेकर मेरामण के घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। मेरामण जब खून से लथपथ होकर गिर पड़े तो भरत ने उनकी पत्नी और बेटी पर हमला किया।

घर से चीखें आने लगी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उनको देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। मेरामण के गले और सीने में चाकू लगने के कारण उसकी मौत हो गई । पत्नी और बेटी घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से असपताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया, की दोनों परिवार के बीच में कोई रंजिश नहीं थी। इसके पीछे भरत और मेरामण का कोई व्यक्तिगत मामला हो सकता है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + twenty =