उत्तर प्रदेश

Gurbakshganj News: आपस में भिड़े दो वर्दीधारी, हेड कॉन्स्टेबल दीवान पंकज तिवारी पर जानलेवा हमला

Gurbakshganj News:  गुरबक्शगंज थाना परिसर से  बड़े हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा था। उसी समय अचानक देखते देखते कॉन्स्टेबल विभोर विक्रम सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल दीवान पंकज तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पंकज तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।

आनन-फानन में साथी सिपाहियों ने बुरी तरह लहूलुहान पंकज तिवारी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उनके सिर में दो चोटे आई हैं। थानाध्यक्ष गुरूबक्शगंज सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि समझा-बुझाकर दोनो सिपाहियों को अलग करके घायल सिपाही का इलाज कराया जा रहा है़। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इस पहलू पर जांच किया जा रहा है़

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 6 =