फिल्मी चक्कर

Gurucharan Singh ने अपने अचानक गायब होने पर तोड़ी चुप्पी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम Gurucharan Singh इन-दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि 22 अप्रैल को एक्टर दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन बाद में लापता हो गए. उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. इधर पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि एक्टर खुद-ब-खुद 25 दिन बाद अपने घर लौट आए. अब गुरुचरण ने खुद बताया कि उन्होंने इतना कठोर फैसला क्यों लिया.

टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम Gurucharan Singh ने पहली बार अपने अचानक गायब होने पर चुप्पी तोड़ी. हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि फिलहाल वह सभी अदालती कार्यवाही पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं. अभिनेता ने बताया कि एक बार अदालती कार्यवाही पूरी होने के बाद वह इस बारे में जरूर बात करेंगे कि उन्होंने इतना कठोर फैसला क्यों लिया.

पुलिस ने अपनी जांच शुरू की, जिसमें यह पता चला कि अभिनेता Gurucharan Singh ने जानबूझकर अपना फोन बंद रखा था और यह निश्चित रूप से अपहरण का मामला नहीं हो सकता है, बल्कि अभिनेता ने अपनी इच्छा के अनुसार ही ऐसा किया होगा. लगभग 25 दिनों तक लापता रहने के बाद, अभिनेता आखिरकार अपने घर आए, जहां उन्होंने कहा कि वह आध्यात्मिक मार्ग पर चलना चाहते थे और इसलिए वह अचानक गायब हो गए.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eight =