वैश्विक

रंजीत सिंह मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim दोषमुक्त

2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को दोषमुक्त ठहराया है. आपको बता दें कि रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim के कट्टर अनुयायी रहे थे, साथ ही वे हरियाणा के सिरसा में डेरा के प्रबंधकों में से एक थे.

22 साल पहले रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था. इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim समेत 5 अन्य आरोपियों को मामले में दोषी ठहराया था.

आपको बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए मंगलवार को यह फैसला सुनाया है. गुरमीत राम रहीम की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में जेल में है.

 पंचकूला की स्पेशल कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्‍याकांड में डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim सहित 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. यही नहीं, राम रहीम पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी कोर्ट की ओर से लगाया गया था. दोषियों को विभिन्‍न धाराओं के तहत सजा सुनाई गई थी. गुरमीत राम रहीम के वकील की ओर से कहा गया था कि वह इस फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देंगे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =