उत्तर प्रदेश

Hapur News: गांव चिरोड़ी में तेजाब फेंकने में हुआ फेल तो गला दबाकर हत्या का किया प्रयास

Hapur News:  सिंभावली थाना क्षेत्र में एक गांव से मायके से ससुर के साथ ससुराल जा रही नवविवाहिता पर गांव के रहने वाले सिरफिरे युवक ने तेजाब डालने का प्रयास किया। वहीं आरोपी जब अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका तो,आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। वही सिंभावली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।।

गाजियाबाद के थाना लोनी के गांव चिरोड़ी में रहने वाले मुस्तकीम ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पुत्र का निकाह 15 दिन पूर्व सिंभावली क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती के साथ हुआ था। निकाह के बाद दो जून की सुबह को  पुत्रवधू को मिलाने के लिऐ उसके मायके आया था।शाम के समय जब वह पुत्रवधु को मायके से मिलाकर वापस जाने लगे तो इसकी भनक आरोपी को लग गई ।और वह कार पीछा करने लगा।।  

आरोपी ने गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर उनकी कार को ओवरटेक कर के रोक  लिया।इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आरोपी ने बाईक में लगे बैग से तेजाब की बोतल निकाल ली।

वही आरोपी ने बोतल का ढक्कन खोलकर नव विवाहिता के ऊपर तेजाब डालने का प्रयास किया।जिससे वह बाल बाल बच गई।इससे नाराज युवक ने नवविवाहिता को कार से निकाल कर सड़क पर उतार कर गला दबाने के प्रयास किया।   

थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक शेलश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के ससुर की तहरीर पर आरोपी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 2 =