उत्तर प्रदेश

Hardoi News: 47 साल के भाजपा नेता को 21 वर्ष छोटी सपा नेता की बेटी से Love, बीजेपी ने पार्टी से किया निष्कासित

Hardoi News: भाजपा नेता पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सपा नेता की बेटी की शादी तय हो चुकी है। इसी के चलते दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली शहर के मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शुक्ला हैं। उनके करीब 21 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है।

वह अपने पड़ोस में ही रहने वाले सपा नेता की 25 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। भाजपा नेता के अन्य परिजन घर पर मौजूद हैं। भाजपा नेता के घर से जाने की घटना एक हफ्ते पूर्व की बताई जा रही है। हालांकि भाजपा नेताओं की माने तो 12 जनवरी को आशीष शुक्ला को पार्टी से हटा दिया गया है।

समाजवादी पार्टी नेता विमल प्रकाश मिश्रा के फेसबुक एकाउंट से सोशल मीडिया पर ‘भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है’ के स्लोगन के साथ सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पूरे मामले के तूल पकड़ने क बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने और दी गई तहरीर के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया इस पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार में बेटियों के सुरक्षित नहीं होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को इंसाफ दिलाने के लिए सपाई सड़कों पर उतरेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 2 =