उत्तर प्रदेश

Hardoi News: कासिमपुर थाना इलाके में 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Hardoi News:  कासिमपुर थाना इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची का आरोपी उसके घर से ले गया. उसके साथ बलात्कार किया. घटना के दौरान उसके चीखने के बाद वह उसे छोड़कर भाग गया. मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

बच्ची से रेप का यह मामला कासिमपुर थाना इलाके के एक गांव का है. यहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत कर घटना की जानकारी दी.

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया है कि उसकी बच्ची जो कि 8 साल की है घर के अंदर सो रही थी. इसी बीच आरोपी युवक आया और बालिका को घर से ले गया. उसने गांव से बाहर ले जाकर बालिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. बालिका के द्वारा चीखने चिल्लाने पर उसे छोड़ कर भाग गया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली. बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है. मामले की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की.

एएसपी ने बताया की एक महिला के द्वारा थाना कासिम पुर को प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने गलत काम किया है, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =