उत्तर प्रदेश

Hardoi News: रेल अधिकारी मनीष पांडेय के सीने के दर्द पर रोकी गई बेगमपुरा एक्सप्रेस

Hardoi News: लखनऊ से जालंधर जा रहे रेल अधिकारी की अचानक तबियत बिगड़ने पर रन थ्रू ट्रेन को हरदोई में ठहराव कराकर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उतारा गया। हालाँकि रेल अधिकारी उतरने के बाद पैदल बिना प्राथमिक उचार लिए भारत सरकार लिखी चौपहिया गाड़ी से वापस लखनऊ रवाना हो गए।

लखनऊ के चीफ़ वर्कशॉप मनेजर डा.मनीष पांडेय ने लखनऊ से वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के एच-ए 1 में जालंधर जाने के लिए यात्रा आरंभ की थी कि तभी अचानक सीने में दर्द की शिकायत महसूस होने पर डा.मनीष पांडेय द्वारा रेलवे के कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई।

 सूचना मिलते ही कंट्रोल द्वारा हरदोई रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन का ठहराव हरदोई स्टेशन पर कराया गया, इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज से एम्बुलेंस को भी स्टेशन पर बुला लिया गया था। ट्रेन के पहुँचते ही आरपीएफ़ स्टाफ़ रेल अधिकारी की आवभगत में जुट गया।

हालाँकि सीने में दर्द की शिकायत करने वाले रेल अधिकारी आरपीएफ़ के साथ स्वम् ट्रेन से नीचे उतरकर बिना किसी प्राथमिक उपचार लिए लखनऊ की और वापस प्रस्थान कर गए।स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया की चीफ़ वर्क शॉप मनेजर लखनऊ डा.मनीष पांडेय की कंट्रोल में दर्ज कराई गई शिकायत पर उनको अटेंड किया गया था

जिसने उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत होना बताया था। हालांकि शिकायत पर अटेंड हुई रेल अधिकारी ने हरदोई में उतरने पर पहले से बेहतर महसूस करने की बात कहते हुए यहां प्राथमिक उपचार लेने से मना करते हुए लखनऊ में उपचार कराने कि बात कही और स्थानीय रेल अधिकारी ए ई एन दुतीय की कार से लखनऊ चले गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − sixteen =