उत्तर प्रदेश

Hardoi News: चित्रा मिश्रा ने भाजपा संगठन के सामने अपनी दावेदारी पेश की

Hardoi News: हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद पर डॉ चित्रा मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी संबंधी प्रत्यावेदन संगठन को सौंप दिया है।

शहर के नगर पालिका सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद डॉक्टर चित्रा मिश्रा ने भाजपा संगठन के सामने अपनी दावेदारी पेश की है। सुख सागर मिश्रा ने क्षेत्र में उनकी बहू के भाजपा से दावेदारी करने की बात का खंडन किया है।

मधुर ने कहा कि उनकी बहू फिलहाल नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पर दावेदारी नही पेश कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद है भाजपा संगठन द्वारा उनकी पत्नी चित्रा मिश्रा को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में महिला सीट आरक्षित होने के बाद अब तक कई महिला उम्मीदवार भाजपा से अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है जिसमें से कई नेताओं की पत्नी व माँ शामिल हैं। भाजपा से अब तक भाजपा नेता पारुल दीक्षित की पत्नी कल्पना दीक्षित, वर्तमान पालिका अध्यक्ष की सुख सागर मिश्रा मधुर की पत्नी चित्रा मिश्रा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की पत्नी कमानी अग्रवाल, बसपा नेता सनी पाठक की माँ लीला पाठक भाजपा से अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eight =