उत्तर प्रदेश

Hathras: सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने के प्रयास के आरोपी को पांच साल कैद की सजा

Hathras विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय ने सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने के प्रयास के आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थ दंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि थाना सासनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वृद्ध महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में कहा था कि 5 अक्टूबर 2020 को उसका सात वर्षीय पोता गांव में मंदिर के पास खेल रहा था। तभी गांव का ही नामजद व्यक्ति पोते को पैसे का प्रलोभन देकर अपने घर ले गया। उसके साथ गलत, अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। बालक बमुश्किल से उसके कब्जे से छूटकर भागा। घर आकर सारी बात बताई।

मामले में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत नाम जद आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थ दंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + seventeen =