उत्तर प्रदेश

Hathras News: GST की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा ने छापा मारा

Hathras News जलेसर रोड स्थित नमकीन, चुर्री और पोला बनाने की फैक्टरी ऋतु प्रोडक्ट पर बुधवार को राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग GST की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा ने छापा मारा। यह कार्रवाई एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में की गई।

इस छापेमारी को लेकर व्यापारियों में खलबली मची रही। जांच में लाखों रुपये के कर चोरी की बात सामने आ रही है। समाचार लिखे जाने तक छापेमार कार्रवाई जारी थी। इस फैक्टरी में नमकीन, चुर्री, पोला आदि का उत्पादन किया जाता है। इस माल की कई प्रदेशों में आपूर्ति है। जीएसटी की एसआईबी टीम को फैक्टरी में लाखों रुपये के कर चोरी की जानकारी प्राप्त हुई। 

टीम ने माल की आपूर्ति के सापेक्ष तैयार बिलों, ई वे बिल और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया। टीम ने जीएसटी जमा करने संबंधी दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। छापेमारी को लेकर शहर के व्यापारियों में खलबली मची रही। टीम ने इस दौरान दस्तावेजों को जब्त कर लिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =