उत्तर प्रदेश

Hathras News: ओयो होटल पर बुधवार की रात्रि को रंगबाजी में हुई फायरिंग के बाद पसरा सन्नाटा

Hathras News: कोतवाली हाथरस गेट के आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल के निकट ओयो हैप्पी स्टे होटल में  बुधवार रात रंगबाजी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट और पथराव के बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी और इसमें दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए।  

कहासुनी के दौरान वीडियो बनाए जाने के विवाद में घटना होने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से घायल हाथरस के गांव हतीसा निवासी विजय कुमार पुत्र चंद्रमोहन शर्मा, नीतेश पुत्र साहब सिंह निवासी नाई का नगला को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया, यहां से इनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर थाना हाथरस गेट प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाने पर फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी धर्मेद्र सिंह पु़त्र सुरेश सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल के नजदीक ओयो हैप्पी स्टे होटल है। इस होटल में जिला फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी धर्मेद्र सिंह अपने दो साथियों के साथ ठहरा हुआ था। विजय कुमार, नीतेश अपने एक अन्य साथी के साथ बुधवार रात करीब 12 बजे होटल के निकट स्थित एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे।

खाना खाने के बाद तीनों युवक पास में ही मौजूद ओयो होटल में पहुंचे। गोलियां चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए और इसके बाद आरोपी अपनी काले रंग की स्कार्पियो कार में बैठकर फरार हो गए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =