उत्तर प्रदेश

Hathras: फंदे से लटका मिला विवाहिता शालू का शव

Hathras कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव रामपुर बत्तरि में बुधवार की दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी संजू की पत्नी शालू का शव दोपहर चार बजे घर के कमरे मे फंदे से लटका मिला। इस दौरान पति सहित कोई ससुरालीजन घर में नहीं मिला। शालू की शादी संजू से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटी भी हुई।

मृतका का मायका हसायन में है। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ आनंद वर्मा, कोतवाल आशीष कुमार सिंह पहुंच गए ।

मृतका के परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रहे थे। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 2 =