वैश्विक

नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग,सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक फैक्टरी में बीती रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई, जिसमें सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया लेकिन सुरक्षा गार्ड की जान न बच सकी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 में स्थित बॉल पेन बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार रात दो बजे आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत हो गई।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के एच-90, सेक्टर 63 में एचएम ट्विस्ट कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बॉल पेन बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रविवार देर रात दो बजे आग लग गई। आग इमारत के तीनों तल पर फैल गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गार्ड संदीप कुमार (23 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम सफीपुर थाना जगतापुर जनपद बहराइच आग की चपेट में आ गया तथा झुलसने से उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। आग की सूचना पाकर जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग व पुलिस के अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आग बुझाने के उपकरण घटना के

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =