वैश्विक

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अपहरण के बाद हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म

पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है।आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, 75 लाख हिंदू पाकिस्तान में रहते हैं, ज्यादातर सिंध प्रांत में।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 15 साल की किशोरी के साथ कुछ बदमाश लोगों ने दुष्कर्म किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये लोग हथियारों से लैस थे और जबरन बच्ची का अपहरण कर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। 

बताया जा रहा है कि हिंदू बच्ची के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। इस समय उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता राहत आस्टिन ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में एक 17 साल की हिंदू लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।

लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ एक साल पहले दुषकर्म किया गया था लेकिन आज तक आरोपी उसे ब्लैकमेर करते रहते थे।

परिवार वालों ने बताया कि इस सब से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। लड़की के गांव वालों ने उसके शव को कुएं से निकाला और बाद में लड़की का पोस्टमार्टम किया गया। 

लड़की के पिता ने बताया कि पिछले साल जुलाई महीने में तीन लोगों ने उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी प्रभावशाली घरों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए जमानत पर घर से बाहर हैं।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपियों ने लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो बना लिया था और उसे लेकर वो लड़की को ब्लैकमेल करते थे। 

जिले के एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है। हालांकि इमरान खान की सरकार ने ऐसे आरोपियों को सरेआम फांसी देने का सुझाव दिया था। इमरान खान ने यौन दुर्व्यवहार करने वालों का एक नेशनल रजिस्टर बनाने का आह्वान किया था। 

एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले लोगों के तत्काल रसायनिक बंध्याकरण करने की जरूरत है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + nineteen =