वैश्विक

अफगानिस्तान के सामंगन प्रांत में भीषण आत्मघाती विस्फोट

उत्तरी अफगानिस्तान के सामंगन प्रांत में सोमवार को एक कार में भीषण आत्मघाती विस्फोट हो गया। इसके बाद अफगान सुरक्षाबलों और अन्य हमलावरों के बीच गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार गोलीबारी अब भी जारी है। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख अब्दुल खलील मुसादिक ने बताया कि हमले में घायलों की सही संख्या अभी ज्ञात नहीं है लेकिन कम से कम 43 लोग घायल हुए हैं।

इनमें से ज्यादातर नागरिक और बच्चे हैं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है।प्रांतीय परिषद के उप प्रमुख मोहम्मद हाशिम सरवारी ने बताया कि हमलावरों ने प्रांतीय खुफिया सेवा विभाग को निशाना बनाया।

अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। इस प्रांत में लेकिन तालिबान सक्रिय हैं और हाल में उसने हमले भी बढाए हैं।
इस इलाके में कुछ प्रतिद्वंद्वी लड़ाके हैं और कुछ इस्लामी आतंकवादी भी हैं जिनमें से ज्यादातर उज्बेकिस्तान इस्लामिक आंदोलन से जुड़े हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + thirteen =