अवैध शराब तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा ०१ शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्त को द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम अहमदगढ ढाकपुरी थाना खतौली अभियुक्त के मकान से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त अपने घर में अवैध शराब तैयार कर उसमें यूरिया मिलाकर बेचने का कार्य करता था। पूछताछ में प्रदीप कुमार पुत्र अतरु निवासी अहमदगढ ढाकपुरी थाना खतौली जनपद मु०नगर बताया।
जिसके कब्जे से २० लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, २.५ किलो यूरिया, १००० लीटर लहन(लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया, अवैध शराब बनाने के उपकरण बताया।
अभियुक्त प्रदीप कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना खतौली पर धारा-६०(२) आबकारी अधि० एवं धारा २७२/२७३ भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अवैध शराब तस्करी एवं गुण्डी एक्ट आदि में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
