Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लव जेहाद में अपहृत हिन्दू युवती की बरामदगी को लेकर करेंगे भूख हडताल

मुजफ्फरनगर । शिव चौक पर लव जेहाद की शिकार लडकी की बरामदगी के लिये परिवार के परिजनों के साथ हिन्दू महासभा भूख हड़ताल करेगी। 

आज अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लव जेहाद की शिकार लडकी की बरामदगी को लेकर चर्चा की गयी

प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र मित्तल ने कहा कि पुलिस द्वारा 18 तारीख से अपहरण की गयी हिन्दू लडकी को बरामद नही कर पायी न ही कुछ भी कार्यवही नही की 

अब समय आ गया है कि लव जेहाद के खिलाफ आर – पार की लडाई लडी जाये । प्रदेश के हर जिले में इस लडाई को लडा जायेगा।

विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड विनोद शर्मा ने कहा कि लव जेहाद एक कैंसर का रूप धारण कर चुका है अब इसका इलाज जरूरी हो गया है । उत्तर प्रदेश के हर जिले में इसके विरुद्ध आन्दोलन होगा।

जिला प्रभारी सचिन कपूर जोगी ने कहा कि मंगलवार को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीएम से मिलेगे ओर बुद्धवार 30 सितम्बर 2020 से शिव चौक पर भूख हडताल पर बैठ जायेगे

जिसमें करीब 20 लोग भूख हडताल पर बैठेगे जिसमे पीड़ित परिवार के 10 लोग भूख हडताल पर बैठेगे ।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेन्द्र मित्तल , सचिन कपूर जोगी , रजनी शर्मा , शशांक त्यागी ,विनोद शर्मा सहित परिवार के सदस्य पिता , माता व चाचा आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eight =