पति Gautam Kitchlu ने किया कंफर्म, मां बनने वाली हैं Kajal Aggarwal
साउथ फिल्मों की अदाकारा Kajal Aggarwal अक्सर ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर फैंस के बीच छाई रहती हैं. अब आखिरकार उन्होंने नए साल पर अपने चाहने वालों को खुशी की खबर सुना दी है. Kajal Aggarwal के पति गौतम किचलू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी है.
इसी के साथ उन्होंने एक खुशखबरी भी साझा की. उन्होंने अपनी पत्नी काजल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘2022 आपका इंतजार कर रहा है’. यह लिखते हुए गौतम ने प्रेग्नेंट महिला की इमोजी बनाई है.
View this post on Instagram
Kajal Aggarwal ने भी थाई हाई स्लिट ड्रेस में अपने पति के साथ बॉटल ग्रीन ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘तो, मैं पुराने सिरे पर अपनी आंखें बंद करती हूं और नई शुरुआत के लिए अपनी आंखें खोलती हूं! हैप्पी न्यू ईयर. 2021 के लिए बेहद आभारी हैं. समझदारी, दया और प्यार के साथ 2022 में प्रवेश करने के लिए तत्पर हैं.’
View this post on Instagram
नए साल के मौके पर इस कपल से जुड़ा यह पोस्ट सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.
शादी के बाद से ही Kajal Aggarwal की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस कयास लगाते रहते थे. हालांकि, तब एक बातचीत में काजल ने कहा था कि ‘मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करना चाहूंगी. सही समय आने पर मैं इसके बारे में बात करूंगी’. Kajal Aggarwal ने बीते साल यानी 30 अक्टूबर 2020 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लिए थे.

