Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय राजमार्ग-५८ दो की हादसे में मौत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-५८ पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। प्रातः करीब ७.३० बजे मुजफ्फरनगर से मेरठ की और जा रही लोहिया ग्रामीण बस सेवा से जुड़ी रोडवेज बस नरा बिजली घर के सामने अचानक से अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित बस ने काम पर जा रहे रामदेव पुत्र मंगरु निवासी गांव छपरा थाना वरहज जिला देवरिया को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गया।

अनियंत्रित बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। बस चालक २९ वर्षीय रणजीत पुत्र महावीर निवासी गांव इनायतनगर जिला हापुड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज पहुंचाया।

जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर क्रेन की मदद से रोडवेज बस को सड़क से हटाया और आवागमन बहाल हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक ७५ वर्षीय रामदेव गांव मंसूरपुर में बाबूराम शर्मा के मकान पर किराए पर रहता था और माली का काम करता था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =