उत्तर प्रदेशवैश्विक

मैंने आयुष को परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है- भाजपा सांसद कौशल किशोर

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कहा कि अंकिता उनकी बहू नहीं है। मैंने आयुष को परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है। जहां तक आयुष की शादी की बात है तो वह किसी भी दशा में मान्य ही नहीं है।

सांसद ने कहा कि आयुष अभी 20 साल का है। वह 27 मार्च 2021 को 21 साल का होगा। इससे पहले उसकी शादी कानून रूप से वैध ही नहीं है। अंकिता ने उससे ब्लैकमेल कर शादी की थी। सांसद ने कहा कि आयुष को रेल ट्रैक पर लिटाकर उसने कॉल कराई। इसके बाद शादी के लिए दबाव बनाया तो हमने मना कर दिया था। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए कहा कि जहां चाहो जैसे चाहो रहो।

इसके बाद भी उसने अंकिता से शादी करने की बात उनसे नहीं बताई थी। मैंने आयुष को बेदखल कर दिया है। इसकी कानूनी प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। मालूम हो कि खुद पर जानलेवा हमला कराने के मामले में सांसद का बेटा आयुष रविवार को बयान दर्ज कराने मड़ियांव थाने पहुंचा था।

रविवार रात अंकिता ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल कर खुदकुशी की धमकी देकर देर रात डेढ़ बजे सांसद के घर के पास पहुंचकर कलाई की नस काट ली। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पड़ताल कर रही है।

https://twitter.com/mzn_news/status/1371318970628894720?s=20

सांसद ने कहा कि आयुष पर आरोप है कि उसने किसी को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवा ली है। यह बात गलत है। अगर उसे फंसाना होता तो उसी दिन तहरीर दे दी होती या किसी पर आरोप लगाया होता। पुलिस की पूछताछ के दौरान मैं भी मौजूद था। आयुष ने सिर्फ इतना कहा कि सीसीटीवी कैमरे आसपास लगे हैं।

 

उससे हमला करने वाले की पहचान हो सकती है। उसने कभी नहीं कहा कि उस पर किसने हमला कराया। पुलिस ने पड़ताल के बाद अंकिता के भाई आदर्श को गिरफ्तार किया। आदर्श ने पुलिस को गुमराह किया, इसके बाद पुलिस ने आयुष पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात वाली रात को मैंने उससे कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने हमलावर के बारे में कुछ नहीं बताया।

सांसद का आरोप है कि आयुष को अपने वश में करने के लिए अंकिता खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर देती थी। वह अक्सर नशे में रहता था। वारदात वाली रात को जब हम लोग पहुंचे तो वह नशे में था। उससे पूछताछ कि तुमने शराब पी है या नशा किया है।

आयुष ने कहा कि पता ही नहीं कि क्या हुआ। होटल से खाना मंगाया था, लेकिन खाया नहीं। अंकिता ने खिचड़ी बनाई थी, वही खाई। इसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं चला।

सांसद का आरोप है कि अंकिता को किसी साजिश के तहत उनके परिवार के पीछे लगाया गया है। अंकिता के पिता संविदा पर बिजली विभाग में लाइनमैन हैं। उसने घर वालों को बताया कि वह आईएएस की तैयारी कर रही है।

आयुष ने उससे कई बार कहा कि तुम पढ़ाई नहीं करती हो। इस पर अंकिता भड़क जाती थी। मेरी व मेरे परिवार की राजनैतिक व सामाजिक छवि को खराब करने की साजिश के तहत अंकिता को मोहरा बनाया गया है। अंकित रविवार रात जब काकोरी पहुंची तो वहां उसके साथ दो लड़के थे। उन युवकों ने उनके दूसरे घर के पास विवाद भी किया। जब वहां मौजूद लोगों ने वीडियो व फोटो बनानी शुरू की तो वहां से भाग गए।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =