उत्तर प्रदेश

Lucknow: होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में लगी आग से मचा हड़कंप

Lucknow चारबाग स्थित तीन मंजिला होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में रविवार को आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

अमीनाबाद में गणेशगंज निवासी मुकेश अग्रवाल का एपीसेन रोड पर तीन मंजिला बालाजी ग्रैंड होटल स्थित है। यहां सुबह 9:15 बजे होटल के किचन में भट्ठी के पास लगी चिमनी में अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। यह देख वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते पूरे होटल में धुआं भर गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

घटना के समय होटल की पहली मंजिल पर गेस्ट ठहरे हुए थे, जबकि दूसरी मंजिल पर नौ कर्मचारी मौजूद थे। धुआं भरने के कारण गेस्ट व अन्य कर्मचारी फंस गए। कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। वे खुद होटल में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। 

होटल मालिक मुकेश अग्रवाल के मुताबिक, घटना के दौरान सबसे पहले गेस्ट को बाहर निकाला गया। इस बीच दमकलकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि, काफी हद तक होटल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =