Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आई0आई0ए0 ने शहीद जवानो को श्रद्धांजलि दी

आई0आई0ए0 कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जिसमें पुलवामा में हुई दुखद घटना में शहीद हुए जवानो को आई0आई0ए0 के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एकत्रित होकर शहीद हुए अमर जवानो को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आई0आई0ए0 के वाईस चेयमैन श्री पंकज जैन ने कहा कि इस दुख भरी घडी में हम सैनिक परिवारों के साथ है यदि आवश्यकता पडी तो आई0आई0ए0 हर सम्भव मदद करने के लिए सदैव तैयार रहेगी और हम प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करते है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा आतंकवाद के खातमे के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

श्रद्वांजलि सभा में सर्वश्री अश्वनी खण्डेलवाल,पवन गोयल,विपुल भटनागर,मनीष जैन,सुधीर गोयल,मनोज अरोरा,शशांक जैन,मनीष भाटिया,अमित गर्ग,सन्दीप जैन,नईम चॉद,अरविन्द गुप्ता आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =