तमंचा फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार-बने व अधबने तमंचे भी किये बरामद
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने तमंचा फैक्ट्री चला रहे एक आरोपी को कई बने व अधबने तमंचों व उपकरण आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल व मोरना चौकी प्रभारी लेखराज सिंह तथा जौली चौकी इंचार्ज गुरवचन सिंह आदि ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर ख़ास की सुचना पर ग्राम तिस्सा के श्मशान घाट के पास अस्थाई झोपड़ी में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़कर एक आरोपी बिन यामीन पुत्र फैयाज निवासी ग्राम तिस्सा को मौके से गिरफ्तार किया। तो वही दूसरा आरोपी बाबू पुत्र फय्याज मोके का फायदा उठाकर भागने में सफल हुआ। बताया जा रहा है भोपा क्षेत्र के तिस्सा में जिस तरह एक अस्थाई झोपड़ी में तमंचा फेक्ट्री पकड़ी गयी उससे सब अचंभित रह गये आरोपियों ने क्षेत्र के लोगो को कानो कान इस फेक्ट्री के बारे में पता भी नही चलने दिया। भोपा पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली इस फैक्ट्री से बंदूक एक नाली १२ बोर ६ अदद, तमंचा ३१५ बोर २, कारतूस १२ बोर १४५,कारतूस ३१५ बोर ४०, अदबनी नाल ५, शस्त्रों के पुर्जे, फायरिंग पिन,स्क्रू,इस्प्रिंग काफी मात्रा में व सस्त्र बनाने के उपकरण, शिकंजा, ड्रिल मशीन, पेचकस,पलास,आरी, लोहा छेनी,नाल सुंभि, रेती, इमरजेंसी लाइट आदि मौके से बरामद की। इस गुड वर्क करने वाली टीम में थाना प्रभारी भोपा एम एस गिल चौकी प्रभारी मोरना लेखराज सिंह चौकी प्रभारी जोली गुरु वचन सिंह हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह कांस्टेबल योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ भोपा रामकिशन शर्मा, इंस्पैक्टर भोपा मगनवीर सिंह गिल आदि मौजूद रहे।
