अवैध शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब व अवैध शस्त्र बरामद
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने तीन शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा पुलिस कार्यवाही के दौरान चौकी क्षेत्र परासौली से तीन शातिरअवैध शराब तस्कर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अमित पुत्र सूरजमल निवासी मोई हुड्डा थाना गोहाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा, अशोक पुत्र राज सिहं निवासी मोई हुड्डा थाना गोहाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा और साहिल पुत्र दशरथ निवासीगण ग्राम माई हुड्डा थाना गोहाना सदर जनपद सोनीपत बताए गए हैं।
उनके कब्जे १७ पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब, तीन तमचे मय छह जिन्दा व तीन खोखा कारतूस ३१५ बोर तथा अवैध शराब तस्करी मे प्रयुक्त एक गाड़ी बुलरो पिकप बरामद किया हैं।
अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ बताया कि उनके द्वारा पिछले कई वर्षों से हरियाणा से शराब लाकर पश्चिमी उप्र में सप्लाई की जा रही थी। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा अभियुक्त उमंग उर्फ सोनू पुत्र स्व0 नरेश नि0 154 पंचदर्रा सर्राफा मार्केट थाना को0नगर मु0नगर को शमशान घाट नदी रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे 01 छरी नाजायज को बरामद किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त मदन पुत्र जयपाल नि0 गांधीनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को बाबूराम गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंहद्वारा अभियुक्त राजू पुत्र भागीरथ नि0 मण्डावली बांगर थाना रतनपुरी मु0नगर को मण्डावली बांगर शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

