जानलेवा हमले के आरोप में वांछित बदमाश दिलावर गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने आज सोमवार की सुबह एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बदमाश फुगाना थाने से एक मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर आज सोमवार को बुढ़ाना पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल के निर्देश पर वांछित बदमाशों की तलाश में फिर से छापामार कार्रवाई करते हुए एक केस में फरार चल रहे दिलावर पुत्र कदीर निवासी ग्राम परासौली कोतवाली बुढ़ाना मुजफ्फरनगर जनपद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इसके पास से ०१ अवैध तमंचा ३१५ बोर और ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर के भी बरामद किए हैं। बुढ़ाना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया वांछित बदमाश दिलावर जानलेवा हमले के आरोप में फुगाना थाना से वांछित चल रहा था।
उक्त बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकुश कुमार और कांस्टेबल नवीन बैंसला हैं।
बुढ़ाना पुलिस ने यह गिरफ्तारी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान मुखबिर की सूचना पर की। बुढ़ाना पुलिस ने दिलावर को जेल भेज दिया।
