Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढाना पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड, फुरकान उर्फ काला गिरफ्तार

बुढाना। थाना क्षेत्र के निकटवर्तीय गांव विज्ञाना के जंगल मे पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनप मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत बुढाना पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर विज्ञाना के जंगल मे नहर की पटरी के समीप पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड शुरू हो गई।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विज्ञाना के जंगल मे नहर की पटरी के समीप कुछ बदमाश खडे हैं जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे हे।

पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड के दौरान पुलिस ने एक बदमाश फुरकान उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व मोटर साईकिल बरामद की है।

पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ मे जुटी है। इस दौरान सीओ बुढाना व इंस्पैक्टर बुढाना मगनवीर सिह गिल आदि मौके पर पहुंचे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =