मेरठ में माँ ने तीन बेटियों की गर्दन रेतकर,काट लिया खुद का भी गला, एक बेटी की मौत
मेरठ। ब्रहस्पतिवार की दोपहर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों का गला रेतकर कैंची से अपनी गर्दन भी काट डाली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अस्पताल ले जाते समय एक मासूम की मौत हो गई। जबकि, महिला और उसकी दो बेटियों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस और परिजनों के मुताबिक महिला को मानसिक रोगी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार समर कॉलोनी निवासी अतीक लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित एक कारखाने में बुक बाइंडिंग का काम करता है। ब्रहस्पतिवार को अतीक अपने काम पर गया था।
इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्रवासियों ने अतीक के घर से चीख-पुकार की आवाज सुनी। जिसके बाद क्षेत्रवासी दौड़कर मौके पर पहुंचे।
अतीक के घर का नजारा देख क्षेत्र के लोगों के होश उड़ गए। घर में अतीक की पत्नी आयशा और उसकी तीनों बेटियां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी तड़प रही थीं।
मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में एक महिला ने अपने तीन बच्चों का ब्लेड से गला काटकर खुद की गर्दन पर भी प्रहार कर लिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। @meerutpolice का कहना है कि दो बच्चों की हालत में डॉक्टरों ने सुधार बताया है। pic.twitter.com/E5PqybOWmC
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 10, 2020
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने दो वर्षीय मरियम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, आयशा सहित उसकी छह वर्षीय बेटी अनुषा और चार वर्षीय जुनुदिया की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे बदहवास अतीक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आयशा मानसिक रोगी है।
पिछले 10 साल से आयशा का इलाज चल रहा है। देर रात भी आयशा को तीन बार दौरे पड़े थे।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि अवसाद में आई महिला ने अपनी तीनों बेटियों का गला काटने के बाद कैंची से अपना भी गला काट डाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गृह क्लेश के कारण एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली
