उत्तर प्रदेश

Meerut-पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने से सात की मौत, 50 घायल, मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

Meerut जनपद के कस्बा दौराला में आज दोपहर हुए भयंकर हादसे से पूरा वेस्ट यूपी दहल उठा। पूर्व बसपा विधायक चन्द्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिरने के कारण वहां काम कर रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत होने का समाचार है, जबकि करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक Meerut जनपद के दौराला में ओवरब्रिज के पास बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर का कोल्ड स्टोर है। यहां शुक्रवार दोपहर के समय कोल्ड स्टोर में 27 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान गैस का दबाव बना और धमाके के साथ बिल्डिंग ढह गई। बताया गया कि धमाकों के साथ दोनों मंजिल का लेंटर धराशाही हो गया और सभी मजदूर अंदर दब गए।

बताया जा रहा है कि इसके बाद तेज धमाका हुआ और आसपास करीब आधा किलोमीटर तक जमीन दहल गई। इससे कई दुकानों के शीशे भी टूट गए। वहीं घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया

इनमें से सात लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। बाकी चार लोगों की हालत भी गंभीर बताई गई है। सूचना पर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और बाकी अफसर मौके पर पहुंचे।बताया गया कि मौके पर मलबा हटाने और मदद के लिए दर्जनभर जेसीबी को लगाया गया। इस दौरान हाहाकार मचा रहा। अब तक मिली सूचना के अनुसार, 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो चुकी है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

कोल्ड स्टोर के स्वामी चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा अहलावत का कहना है कि कोल्ड स्टोर पर आज ही कर्मचारियों ने काम शुरू किया था। कोल्ड स्टोर हादसे के बाद चंद्रवीर की तबीयत खराब हो गई है, जिससे वे मौके पर पहुंच नहीं पा रहे हैं।

सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे गए। संजीव बालियान ने घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों से बातचीत की और घटना के बारे में जाना। उन्होने राहत कार्य भी तेज करने के निर्देश दिए, साथ मलबा हटाने के लिए ओर भी जेसीबी मंगवाने का प्रयास किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =