उत्तर प्रदेश

लोहा व्यापारी आदिश जैन के अपहरण की साजिश रिश्ते के दामाद गौरव जैन ने अपने दोस्त अभिषेक जैन के साथ मिलकर रची थी

बागपत में बड़ौत के लोहा व्यापारी आदिश जैन के अपहरण की साजिश रिश्ते के दामाद गौरव जैन ने अपने दोस्त अभिषेक जैन के साथ मिलकर रची थी। वारदात में दोनों व्यापारियों समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक जैन की कपड़े और गौरव जैन की पंसारी की दुकान हैं। गौरव जैन रिश्ते में आदिश जैन का दामाद लगता है।

गौरव का आदिश जैन के घर पर आना जाना था। दोनों दोस्तों ने मिलकर साजिश रची। करीब एक माह पहले बड़ौत के ही रॉकी से वैगनआर खरीदी गई। अभिषेक जैन ने अपनी दुकान पर काम करने वाले जौहड़ी निवासी अमित और उसके भाई सुमित को शामिल किया। 

अपहरण की वारदात में वैगनआर का चालक मोहसीन के अलावा अश्वनी उर्फ प्रिंस और जिवाना निवासी अनुज शामिल रहे। एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

तय किया गया कि 25 लाख रुपये चारों बदमाशों को दिए जाएंगे, इनमें अपहरण होते ही पांच लाख रुपये एडवांस दे दिए गए थे। जबकि 75 लाख रुपये अभिषेक जैन और गौरव जैन को रखने थे।

तीन अपहरणकर्ता व्यापारी को लेकर रटौल की ओर चले गए, जबकि अभिषेक जैन, अमित और सुमित बाइक पर बिजरौल के जंगल में पहुंचे। अभिषेक जैन ने रंगदारी मांगी और मोबाइल स्विच ऑफ कर अमित को दे दिया था। इसके बाद सब अपने-अपने घर लौट गए थे।

पुलिस को सुबह साढ़े सात बजे वारदात की जानकारी दी गई। सीसीटीवी से वैगनआर ट्रेस हुई तो पुलिस रॉकी तक पहुंच गई। रॉकी ने बताया कि उसने वैगनआर अभिषेक जैन को बेच दी थी। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लिया। फिर पुलिस कॉल डिटेल से गौरव जैन तक पहुंची। इसके बाद वारदात खुलती चली गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =