Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रदूषण को लेकर मुजफ्फरनगर में भी पालिका की टीम सडकों पर उतरी, रोडी व रेत के ढेर हटवाए

मुजफ्फरनगर। शहर के अंदर लगातार वायु प्रदूषण बढने के कारण नगर पालिका प्रशासन 2 दिन से लगातार कार्रवाई कर रहा है। कल रुड़की रोड पर कार्रवाई की थी और आज प्रदूषण को लेकर नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर अनाधिकृत रूप से सड़क पर रोडी के ढेर, मिट्टी के ढेर को बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें तुरंत वहां से हटवाया।

नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने कहा कि सड़क पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर बिल्डिंग मैटीरियल को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लगातार नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी सड़क पर मिट्टी सीमेंट और रेत के अनाधिकृत रूप से लगे हुए ढेरों को कड़ी चेतावनी देकर हटवा रहे है और पानी का छिड़काव करवा रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण में कुछ कमी हो।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि ये अभियान रोज चलेगा और जो भी इस तरह का प्रदूषण बढ़ाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

अभी हम केवल चेतावनी दे रहे हैं। अभी यह लोग इस चीज को समझ ले नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर के कई क्षेत्रों में लगातार धूल और धुवाँ के गुब्बार उठते रहते हैं, जिससे आने जाने वालो को तकलीफ होती है।

वही वायु प्रदूषण बढने का कारण शिवचौक से अहिल्याबाई चौराहे तक का वनवे भी है, जिससे अहिल्याबाई चौराहे पर काफी जाम लग जाता है

जबकि अंसारी रोड चौराहे को अगर खोल दिया जाए, तो अहिल्याबाई चौराहे के ट्रैफिक जाम व वायु प्रदूषण का भार भी कम हो जाएगा और जनता को जाम से मुक्ति भी मिलेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =