Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री राम ने धनुष तोड़ कर सीता से विवाह रचाया

रोहाना। जनक दरबार में सीता स्वयंवर के लिए दूर-दूर से बड़े-बड़े योद्धा आये जिसमें श्री राम ने धनुष तोड़ कर सीता से विवाह रचाया राजा जनक के देश मे जब अकाल पड़ गया तो हल चलाया गया जहां सीता का जन्म हुआ

तो उसके स्वयंवर के लिए दूरदराज से बड़े-बड़े राजा महाराजा को निमंत्रण भेज कर सीता के स्वयंवर के लिए बुलाया गया और घोषणा की गई कि जो शिव के धनुष को तोड़ेगा सीता का विवाह उससे ही होगा

तो बड़े-बड़े राजा महाराजाओं ने अपना पराक्रम दिखाया लेकिन किसी को सफलता ना मिली तो श्री राम ने धनुष को तोड़ डाला तो तभी गुस्से में परशुराम भी क्रोधित होकर जनक के दरबार में आए और भीड़ का कारण पूछा तो जनक के द्वारा उन्हें बताया गया कि सीता का स्वयंवर हो रहा है

आज मंगलवार को २ः०० बजे बाबा चंद्रभान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील त्यागी की अध्यक्षता में राजा जनक द्वारा राम को तिलक लगाकर ग्राम वासियों ने तिलक लगाया और उनकी आरती पूजा की गई

उसके बाद बड़ी धूमधाम से रथो के द्वारा निकली बरात ग्राम रोहाना कला रोहाना खुर्द के गली मोहल्लों से होकर बड़े धूमधाम से बैंड बाजों के साथ बारात निकाली गई जिससे मोहल्लों में राम की बरात पर फूलों की वर्षा की गई

इस अवसर पर बरात का उद्घाटन दिलशाद उर्फ भूरा प्रधान रोहाना खुर्द ने श्री राम बरात का उद्घाटन किया

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीटू त्यागी रोहाना रोहाना रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुशील त्यागी सरवन त्यागी विधुर त्यागी कलवा त्यागी सोनू त्यागी नित्यानंद त्यागी नीरज त्यागी पुरुषोत्तम संजय उर्फ सिंटू त्यागी आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + seven =