Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उपचुनाव में बरला से चुन्नी देवी व कुटबी से विश्वेंद्र बालियान ग्राम प्रधान निर्वाचित

मुजफ्फरनगर। जिले में २७ स्थानों पर उपचुनाव की मतगणना के बाद नतीजों का ऐलान होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल देखा गया।
आज सदर ब्लॉक के ५ गांवों में २० वार्ड की उपचुनाव की कॉउंटिंग शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।

निर्वाचित हुए प्रत्याक्षियों को बीडीओ नेहा शर्मा व एडीओ पंचायत प्रेमप्रकाश ने प्रमाण पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रत्याक्षियों को कहा कि निष्पक्ष होकर अपनी जनता की सेवा करके विकास कार्य करे और सरकार की उपलब्धियों ओर योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए।

एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ नई मंडी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते रहे मतगणना स्थल पर फायर बिग्रेड व पुलिस फोर्स सुरक्षा के लिए मोजूद रही। शाहपुर ब्लॉक के ग्राम कुटबी से मृतक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई जितेंद्र के पुत्र विश्वेन्द्र बालियान विजयी रहे।

विकासखंड जानसठ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम संभलहेड़ा में सदस्य पद का चुनाव रुखसाना पत्नी हाफिज नईम ८० वोटों से जीती हैं। पुरकाजी ब्लॉक पर मतगणना स्थल पर एसडीएम सदर दीपक कुमार,पुरकाजी व छपार थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहें।

बरला से उप चुनाव में चुन्नी देवी ७०० सो से ज्यादा वोटो से विजयी रहीं। चुनाव जीतने के बाद प्रीति की मौत हो गई थी,आज हुए उप चुनाव में प्रीति की मां ने विजय हासिल की।

मोरना ब्लाक के चोरावाला में ग्राम सदस्य विजेता अब्दुर्रहमान, रश्मि, राहुल, फिरोज, राजेशवती, मौसम और नितिन रहे। भोपा से अफसाना बीडीसी के चुनाव में विजयी रहीं। मोरना में ग्राम सदस्य पद पर पिंकी, तिस्सा में ज्योति, ममता व अली हसनैन तथा जौली में रोजी व माम चन्द को विजय मिली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =