Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बिजली की बढाई जा रही कीमतो को तुरंत वापिस लिया जाए-भारतीय किसान यूनियन अम्बावत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत ने पैट्रोलिम पदार्थो की बढी कीमतों, बिजली की बढाई जारही कीमतो को तुरंत वापिस लिया जाए। बकाया गन्ना भुगतान मीलो से तुरंत कराने आदि विभिन्न जनसमस्याओ के सम्बन्ध मे प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा।

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष मौ.शाह आलम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित भाकियू पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन मे मांग की कि डीजल पैट्रोल की बढी हुई दारो को तुरंत वापिस किया जाए।

बिजली की बढी कीमतो को जनहित मे तुरंत वापिस लिया जाए। बकाया गन्ना भुगतान मीलो से तुरंत कराया जाए। ताकि किसान की आर्थिक स्थिती मे सुधार हो सके।

समपूर्ण भारत मे वृद्धा पेंशन 5000 रूपये प्रतिमाह दी जाए। सम्पूर्ण भारत मे बैंको से गए लोन का ब्याज लॉकडाउन के चलते छह माह का माफ किया जाए।

सम्पूर्ण भारत मे लॉक डाउन के चलते बिजली का बिल छह माह तक माफ किया जाए तथा सम्पूर्ण भारत मे 6 माह की स्कूल फीस माफ की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शाह ऑलम व पदाधिकारियो ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार को ज्ञापन सौपा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 14 =