खेल जगत

IND vs NZ Score 1st Test :श्रेयस ने डेब्यू टेस्ट में किया दमदार प्रदर्शन

IND vs NZ Score 1st Test  के पहले दिन टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 258 रन बनाए. पांचवे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर (75) और रविन्द्र जडेजा (50) के बीच 113 रन की नाबाद साझेदारी हुई. एक वक्त 145 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन श्रेयस अय्यर और रविन्द्र जडेजा की साझेदारी ने टीम इंडिया को 250 पार पहुंचा दिया.

पहले दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनकर उभरे. जैमिसन ने टीम इंडिया की सलामी जोड़ी मयंक अग्रवाल (13 रन) और शुभमन गिल (52) को पवेलियन भेजा. विकेट पर अच्छी नजर जमा चुके अजिंक्य रहाणे (35) की भी विकटें उन्होंने ही उखाड़ी. जैमिसन ने 15.2 गेंदों में 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं टीम साउदी को एक विकेट हाथ लगा. उन्होंने टीम इंडिया के उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा (26) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया.

टीम इंडिया: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले

श्रेयस अय्यर ने अपने पहले टेस्ट में दमदार खेल दिखाया. पांचवे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस ने 136 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेली. ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा ने उनका बखूबी साथ दिया. जडेजा 100 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. दोनों खिलाड़ियों के बीच 113 रन की नाबाद साझेदारी हुई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 4 =