Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिरों को दबोचा, आनलाइन के नाम पर ठगी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन सामान मंगवाकर 1 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 17 नवम्बर को अभियुक्तों द्वारा ऑनलाइन सामान मंगवाया गया था जिसमें 100 पेटी में मयूनीज माया फ्रुट मौजूद था (जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये थी)।

अभियुक्तों द्वारा माल आने के उपरान्त चाकू की नोक पर सारा माल लूट लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित व लूट करने वाले 2 अभियुक्तों को पुराने आर०टी०ओ० मोड से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने विवेक गोयल पुत्र प्रमोद गोयल निवासी जे०के० कॉलोनी थाना हापुड देहात, हापुड, शिवा वर्मा पुत्र स्व० श्री कृष्ण गोपाल वर्मा निवासी जागृति विहार, मेरठ।

जिनके कब्जे से ०२ चाकू नाजायज, ६९ पेटी मयूनीज माया फ्रूट- लूटी हुई बरामद हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ६९ पेटी बरामद की गयी है तथा शेष ३१ पेटी अभियुक्तों द्वारा बेची गयी थी जिनसे अर्जित धन को स्थानीय पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =