वैश्विक

भारत-पाक: परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा की

भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को ‘परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर प्रतिबंध’ के तहत एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया है। 

यह आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से किया गया था। दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची का यह लगातार 20वां आदान-प्रदान है। इस तरह का पहला आदान-प्रदान जनवरी 1992 में हुआ था। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच यह आदान प्रदान परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले के निषेध पर हुए समझौते के तहत किया गया। 

समझौता 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित किया गया था और 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ था। इस समझौते के तहत दोनों देशों को साल की पहली तारीख यानी एक जनवरी को एक-दूसरे को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की जानकारी देनी होती है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + two =