वैश्विक

Sri Lanka में भारत ने भेजा 40 हजार टन डीजल

देश की मौजूदा हालात यह है कि अब यहां पर आर्थिक संकट के बाद सियासी संकट के बादल भी गहरा गए हैं. पूरा देश अब राष्ट्रपति को हटाए जाने की मांग कर रहा है. लेकिन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक बार फिर इस्तीफे से इंकार किया है, जबकि श्रीलंका की पूरी कैबिनेट पहले ही इस्तीफा दे चुकी है.

Sri Lanka में जब जनविद्रोह की आग सत्ताधारियों के महलों को झुलसाने लगी तब उनको होश आया है कि इस बदहाली के मुद्दे पर चर्चा करनी जरूरी है. श्रीलंका में राजपक्षे सरकार ने मौजूदा स्थिति पर संसद में बहस करने का फैसला किया है. यहां आज और कल यानी दो दिन संसद में बहस होगी. 

जिसके बाद नए वित्त मंत्री की नियुक्ति हुई, लेकिन उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपना इस्तीफा भेज दिया, राष्ट्रपति को अंतरिम सरकार के गठन की सिफारिश की गई है.श्रीलंका इन दिनों  इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है.

ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी लाइन, जरूरी सामान की किल्लत और घंटों बिजली कटौती से जनता महीनों से परेशान है. श्रीलंका की सरकार ने तंगी के मुद्दे पर अब जाकर एक ऐसा फैसला लिया है जो कि उसे बहुत पहले ही ले लेना चाहिए था. इस बीच भारत अपने वादे के मुताबिक श्रीलंका की मदद कर रहा है। भारत ने शनिवार को संकटग्रस्त श्रीलंका को 40,000 टन डीजल वितरित किया.

सोने की लंका अब पूरी तरह से कंगाल हो चुकी है, जरूरी सामान की किल्लत है और जो थोड़ा बहुत सामान मिल रहा है उन चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं. श्रीलंका में आम जनता का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है. यहां हफ्तों-हफ्तों से लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए कतारों में खड़े हैं.

 विद्रोह की लहर सिर्फ राष्ट्रपति के घर की चौखट तक पहुंच गई और सड़कों पर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी उतर आए हैं. उसकी वजह है बड़े बड़े अस्पतालों में जान बचाने वाली दवाओं का खत्म हो जाना. 

डॉक्टरों के अलावा डूबते हुए टूरिजम इंडस्ट्री को बचाने के लिए श्रीलंकाई होटल एसोसिएशन के सदस्यों और स्टाफ ने भी विरोध का रास्ता अपनाया है. दरअसल बुकिंग न मिलने और घर लौटते विदेशी पर्यटकों के कारण होटल व्यापारी परेशान हैं.

Sri Lanka में हालात अब ऐसे हैं कि बड़ी बड़ी हस्तियां भी सरकार के  खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गई है. कल मशहूर क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की तस्वीर भी सामने आई जिसमें वो राष्ट्रपति को हटाए जाने की मांग करते हुए दिखे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + fifteen =