भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। नीमा से जुड़े चिकित्सक इसमे शामिल हुए है। राकेश टिकैत ने कहा कि चिकित्सक भाकियू की लम्बे अरसे से सेवा कर रहे है। बीते वर्ष निकाली गयी रैली में निमा के सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भारतीय किसान यूनियन से चिकित्सकों को जोडकर संगठन को नई ताकत मिलेगी।सरकुलर रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमे राकेश टिकैत संरक्षक, डा0 ओमपाल सिंह अध्यक्ष, डा. केपी उपाध्याय बनारस वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीधर द्विवेदी व डा. सहदेव आर्य उपाध्यक्ष, डा. सतेन्द्र सिंह महासचिव, डा. संदीप शर्मा सचिव, डा. विनोद कुमार उपसचिव, डा. बिजेंद्र सिंह बेनीवाल कोषाध्यक्ष व डा. वाईपी सिंह को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी मे डा. यशवीर तोमर बागपत, डा. राजेश त्रिवेदी हाथरस, डा. धर्मवीर सिंह मेरठ, डा. ओमकुमार सहारनपुर, डा. पहल सिंह अलीगढ, डा. ओमवीर मुरादाबाद, डा. जीत सिंह मुजफ्फरनगर, डा. सुरेंद्र रघुवंशी मुजफ्फरनगर, डा. प्रवेंद्र मलिक सहारनपुर, डा. हरिओम बिजनौर, डा. सुरेश चंद्रा सहारनपुर एवं डा. एमआर मलिक व डा. वाईपी सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
डा. सहदेव आर्य ने कहा कि यह प्रदेश कार्यकारिणी पूरे प्रदेश में भाकियू की मजबूती के लिए कार्य करेगी। यह संगठन पूरी तरह से अराजनैतिक रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डा. सहदेव आर्य ने किया।
